रोहतक। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की बैठक रविवार को सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में जिला प्रधान कमलेश लाहली की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 और 11 जुलाई को जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य उपप्रधान सतबीर सिंह ने कहा सरकार पूरी तरह से मजदूर विरोधी है।सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद ने कहा कि भाजपा और आरएसएस समाज को धर्म और जाति के नाम पर देश के मजदूर वर्ग की एकता को तोड़ती है। मजदूर विरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए प्रदेश के मजदूर वर्ग ने यह निर्णय लिया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। इस मौके पर रामचंद्र सिवाच, जिला कोषाध्यक्ष धर्मवीर हुड्डा, जिला सहसचिव प्रकाश चंद्र, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान रामभगत व जिला सचिव सत्यनारायण, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान अनीता भाली, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला उपप्रधान सरला भालोठ, वन विभाग मजदूर यूनियन के राजेश, ग्रामीण चौकीदार सभा के जिला प्रधान रामनिवास व भगत सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के दिलेर और राकेश, मनरेगा कामगार यूनियन के रामचंद्र व राजेश मौजूद रहे।