फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demolition outside the chamber, case filed against Bar General Secretary Deepak Hooda and former head Deepak Kundu

चेंबर के बाहर तोड़फोड़, बार महासचिव दीपक हुड्डा व पूर्व प्रधान दीपक कुंडू के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 02 Nov 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demolition outside the chamber, case filed against Bar General Secretary Deepak Hooda and former head Deepak Kundu
रोहतक। जिला बार चुनाव से पहले वकीलों के बीच सियासी माहौल गरम हो गया है। बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज का आरोप है कि बार के महासचिव दीपक हुड्डा, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू व अन्य रात को 11 बजकर पांच मिनट आए और उसके चेंबर के बाहर बना केबिन तोड़ दिया। साथ ही सामान चुराकर ले गए। आर्य नगर थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 427, 457, 380, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ, बार महासचिव दीपक हुड्डा व पूर्व प्रधान दीपक कुंडू ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज ने दी शिकायत में बताया कि उनका 108 नंबर चेंबर है, जहां बैठ कर वकालत करते हैं। बार के महासचिव दीपक हुड्डा व बार के पूर्व प्रधान दीपक कुंडू के साथ करीब दो-माह पहले पहले झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत शिवाजी कॉलोनी थाने में दी थी। बाद में राजीनामा हो गया था। अब 26 अक्तूबर 2022 को रात करीब 11 बजकर 06 मिनट पर पुरानी रंजिश रखते हुए मेरे चेंबर नंबर 108 के केबिन को तोड़ा और एल्यूमिनियम व गद्दियों को ले गए। इससे 20 से 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब उसने बात की तो जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने बार एसोसिएशन में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बार के पूर्व प्रधान ने 29 अक्तूबर को शिकायत दी थी, जिस पर एक नवंबर को केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कोट्स-
पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज ने चेंबर के सामने गैलरी में अवैध तरीके से केबिन बना रखा था, जिसे हटाने के लिए 31 अगस्त को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इस कारण अवैध अतिक्रमण हटाया था, लेकिन पुलिस ने पूरे तथ्यों की जांच किये बगैर केस दर्ज कर दिया। साथ ही हरियाणा व चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन से अपील है कि गलत केस दर्ज होने के विरोध में वर्क सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक हुड्डा, महासचिव जिला बार एसोसिएशन
बार महासचिव ने पूर्व प्रधान को अवैध तरीके से बनाया केबिन हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने नहीं हटाया। दिन में वकील कामकाज करते हैं, ऐसे में रात के समय अतिक्रमण हटाया है। बाकी आरोप बेबुनियाद हैं।
- दीपक कुंडू, पूर्व प्रधान जिला बार एसोसिएशन
मुझे कोई नोटिस नहीं मिला, दूसरा यूं रात के समय तोड़फोड़ करना कहां तक न्याय संगत है। जब बार कार्यकारिणी ने कार्रवाई नहीं की तो पुलिस थाने में शिकायत देनी पड़ी।

- उमेश भारद्वाज, शिकायतकर्ता एवं पूर्व प्रधान जिला बार एसोसिएशन
वर्जन-
मेरे संज्ञान में आया है कि बार महासचिव दीपक हुड्डा व पूर्व प्रधान दीपक कुुंडू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामले में किसी के साथ गलत नहीं होना चाहिए।
- लोकेंद्र फौगाट, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जो तथ्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसको जांच में शामिल किया जाएगा।
- उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed