फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demolition by entering the PG, beat up the student of Charkhi-Dadri

पीजी में घुसकर तोड़फोड़, चरखी-दादरी के छात्र को पीटा

Sat, 17 Sep 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demolition by entering the PG, beat up the student of Charkhi-Dadri
रोहतक। जसबीर कॉलोनी स्थित पीजी में घुसकर कार सवार चार युवकों ने न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि चरखी-दादरी जिले के गांव मालपोश के एक युवक को सिर में पिस्तौल का बट मारकर घायल भी कर दिया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों में एक बोहर तो दूसरा मॉडल टाउन का बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय रोहित ने दी शिकायत में बताया कि वह एग्रो मॉल के नजदीक अकादमी में कोचिंग लेता है। साथ ही जसबीर कॉलोनी स्थित पीजी में रहता है। वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे चार-पांच युवक आए और उसे सिर में पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। युवक पूछ रहे थे कि बाकी लड़के कहां हैं। कुछ युवक हाथों में डंडे भी लिए हुए थे। उसे पहले तो जमकर पीटा, फिर धमकी देकर चले गए। आरोपियों में शामिल दो युवकों को वह जानता है। इनमें एक सचिन उर्फ सीना निवासी बोहर व दूसरा अमन दहिया निवासी मॉडल टाउन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed