{"_id":"65832c7b264bc716780428b3","slug":"democracy-is-being-violated-in-parliament-selja-rohtak-news-c-17-1-roh1010-319037-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में हो रहा लोकतंत्र का हनन : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में हो रहा लोकतंत्र का हनन : सैलजा
Wed, 20 Dec 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में बुधवार को कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी पहुंचे। तीनों दिग्गज नेता मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से रूबरू हुए और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की लोगों को बांटने और तानाशाही के खिलाफ लोगों की आवाज व लोकतंत्र को मजबूत करना समय की पुकार है। वर्तमान में देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। लोगों की आवाज नहीं उठने देंगे तो किस मायने का लोकतंत्र रह जाता है। संविधान से खिलवाड़ हो रहा है। इसे बचाने के लिए संसद चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ना होगा। इसके लिए सभी 10 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा की चल रही धर्म व जाति के नाम बांटने की राजनीति को प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करती है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर एक है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का दावा करने वाले अब कहां हैं। युवाओं को सरकार ने रेहड़ी लगाने व पकौड़े बेचने में लगा दिया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी के नाम पर राजनीति जरूर होती है, लेकिन आंकड़ों की बात होती है तो भाजपा इसे पीछे छोड़ते नजर आते हैं। देश की संपत्ति कुछ लोगों के हाथ में बेच दी। इन सब बातों को लेकर जनवरी के बीच में यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी जानकारी एक सप्ताह पहले ही साझा करेंगे।
विज्ञापन
मोदी ने विपक्ष मुक्त बना दिया संसद : सुरजेवाला
इस दौरान राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार 141 सांसद निलंबित कर दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने विपक्ष मुक्त संसद बना दिया। सवाल पूछने की देश में आजादी ही नहीं, संविधान या संसदीय परंपराओं की परिपाटी पर संसद चलानी ही नहीं तो संविधान और संसद की जरूरत ही क्या है। कांग्रेस व इंडिया एलायंस नहीं होगा तो शायद देश में संविधान और संसद इस लोकसभा चुनाव के बाद नहीं होंगे। संविधान व संसद की मर्यादाओं पर हमला बोला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हेरा फेरी सर्विस कमीशन जिसे एचपीएससी कहते हैं और एचएसएससी की धांधली व घोटाले सरकार के संरक्षण में चल रहे हैं। 47 पेपर लीक कांड मामले में साढे़ नौ साल में काेई कार्रवाई हुई न गिरफ्तारी। किसान, दलित व पिछड़ा वर्ग भेदभाव के शिकार हैं। प्रदेश में बेरोजगारी करीब 37 से 40 प्रतिशत है। रोजाना करीब पांच महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। दो लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। इनमें से 72 हजार पद केवल शिक्षकों के हैं।
महिला उत्पीड़न मामले अनदेखा कर रही सरकार : किरण
किरण चौधरी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जनहित के अनगिनत मुद्दे हैं, मगर सरकार पूरी तरह अनदेखी करती है। महिला उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। शिक्षण संस्थाओं में बच्चियां असुरक्षित हैं। प्राचार्य के खिलाफ 143 बच्चियों ने शिकायत दी। इसके बावजूद सरकार ने कार्रवाई करने से बचती रही। यही नहीं शिक्षा विभाग को मिला 11 हजार करोड़ रुपये ग्रांट के रूप में मिला। इसे वापस कर दिया गया। स्कूलों में न शौचालय हैं, न पेयजल, चाहरदीवारी व न अन्य सुविधाएं। इन सब मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा नहीं हो पाई। एमएसपी मामले में सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रजातंत्र के साथ हमें अपने आपको बचाना है।