फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to remove the flaws in the exam results

Rohtak News: परीक्षा परिणामों में हुई खामियों को दूर करने की मांग

Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove the flaws in the exam results
20सीटीके04-एमडीयू में परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि को ज्ञापन सौंपते दीपक धनखड़ व अन्य विद्य
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में लगातार आ रही समस्याओं को ठीक कराने के लिए शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई, एएसएपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने बताया कि जाट कॉलेज रोहतक के एमएससी केमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण उनके आंतरिक (इंटरनल) अंकों में भारी कमी आई है। इससे उनके कुल प्रतिशत में 10-15 प्रतिशत तक की कमी आई है। विद्यार्थियों ने बताया कि एक माह पहले जारी हुए परिणाम में सभी विद्यार्थियों के इंटरनल प्रैक्टिकल मार्क्स शून्य दिखाए गए हैं। इसमें उनकी कोई गलती न होने के बावजूद खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed