{"_id":"6a1aeb63a4b70c25ab0add6d","slug":"demand-to-remove-employees-engaged-under-hkrm-from-medical-colleges-rohtak-news-c-17-roh1020-864474-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एचकेआरएम के तहत लगे कर्मियों को मेडिकल कॉलेजों से हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एचकेआरएम के तहत लगे कर्मियों को मेडिकल कॉलेजों से हटाने की मांग
विज्ञापन
17-भारतीय मजदूर संघ की बैठक में शामिल संघ के सदस्य व पदाधिकारी। संघ
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शीला बाईपास स्थित होटल में हुई। इस दौरान वेतन व अन्य समस्याओं से जूझ रहे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल और संचालन प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने किया।
संघ के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने कहा कि एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को सामान्य ड्यूटी से हटाकर मेडिकल कॉलेजों में तैनात करने के ऑर्डर वापस लिए जाएं। वर्तमान में पांच वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके सभी कर्मचारियों को इस अधिनियम में शामिल किया जाए। नियमों में संशोधन कर नई व्यवस्था बनाई जाए।
बैठक में विकास मुवाना को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया। सभी सदस्यों को जिला अधिवेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया। अखिल भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष पवन व संघ के प्रांत महामंत्री हवासिंह मेहला व नौ जिले के जिला सचिव व मुख्य संयोजक की भागीदारी रही।
विज्ञापन
इस मौके पर हिसार से प्रदीप, संदीप जींद से विकाश, सोनीपत से सतीश, रेवाड़ी से विनोद, भिवानी से भूपसिंह व दुलीचंद, दादरी से परमीत, झज्जर से सुरेंद्र जी, फतेहाबाद से हरजीत, सुरेश ढाका, रोहतक से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप, जिला अध्यक्ष दलेल व नवीन शामिल रहे।