फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to cancel suspension of female employee

Rohtak News: महिला कर्मचारी का निलंबन रद्द करने की मांग

Fri, 16 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 16 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand to cancel suspension of female employee
रोहतक। नगर निगम में दो मृत कर्मचारियों की पदोन्नति मामले में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई रोहतक ने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें 13 फरवरी के निलंबन को रद्द करने की मांग की गई है। निगम प्रशासन ने इस मामले में एक महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

संघ प्रधान संजय बिडलान ने अपने पत्र में कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की कार्रवाई में शामिल रहे अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। निगम के एक छोटे कर्मचारी को पूरी प्रक्रिया का कसूरवार मानकर निलंबित न किया जाए। महिला कर्मचारी का निलंबित रद किया जाए।
विज्ञापन

यही नहीं, 15 फरवरी को 27 कर्मचारी गैरहाजिर बताए गए हैं। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब मांगा गया है। इस में संघ ने दावा किया है कि पिछले कई वर्षों से कार्यालय के कर्मचारियों से छुट्टी के दिन भी कार्य कराया जाता रहा है। बगैर आराम लगातार काम करने से कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं। इस पर भी कर्मचारियों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। कुछ कर्मचारी तो शाम पांच बजे के बाद भी अपना कार्य निपटाते हैं। इतना काम करने के बाद भी कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। संघ इसका विरोध करता है। साथ ही मांग करता है कि कर्मचारियों से कार्य दिवस पर ही काम लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed