{"_id":"6655273450a3f37fe30d13ea","slug":"demand-raised-for-arrest-of-attackers-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110634-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हमलावरों की गिरफ्तारी की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हमलावरों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
Tue, 28 May 2024 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 28 May 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
बेरी में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि बैठक करते हुए।
बेरी। मेन बाजार में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक में दुबलधन में आशाराम कौशिक पर हुए हमले की निंदा करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद ने की। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गांव दुबलधन के बूथ नंबर-116 पर भाजपा के एजेंट एडवोकेट आशाराम कौशिक ने जब फर्जी वोट डालने का विरोध किया तो कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एडवोकेट आशाराम कौशिक को सिर में गंभीर चोटें आई थी, जिसको उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी थी। पीतांबर शर्मा ने बताया कि दुबलधन में भाजपा एजेंट के साथ हुई मारपीट के मामले में ब्राह्मण समाज कड़ी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमला करने की शिकायत पुलिस को दी, लेकिन अब तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हमला करने की शिकायत पुलिस को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समाज के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान राजेंद्र शर्मा,
मनीष शर्मा दुजाना, नरेंद्र कोशिक, संजय शर्मा, संजीव कौशिक, सतीश, राजकुमार, राम प्रकाश, दिनेश शर्मा, सतवीर, पुरुषोत्तम बाकरा मौजूद रहे।ए