{"_id":"668b2e62820fe40b450accbb","slug":"demand-for-train-going-to-khatu-shyam-train-going-to-rings-closed-since-one-month-rohtak-news-c-17-roh1020-458905-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खाटू श्याम जाने वाली ट्रेन की मांग, रिंग्स तक जाने वाली ट्रेन एक माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खाटू श्याम जाने वाली ट्रेन की मांग, रिंग्स तक जाने वाली ट्रेन एक माह से बंद
Mon, 08 Jul 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक से खाटू श्याम की तरफ जाने वाली ट्रेन पिछले एक माह से बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल श्रद्धालुओं को बस के सहारे ही खाटू श्याम तक पहुंचना पड़ रहा है। रोहतक से भी हफ्ते में एक बस के अलावा पानीपत से आने वाली बस के सहारे ही यात्रा करनी पड़ रही है।
पिछले 6 माह में खाटू श्याम की तरफ जाने वाली ट्रेन तीसरी बार रद्द हुई है। 4 महीने पहले दूसरी बार चली खाटू श्याम वाली ट्रेन को हरी झंडी भी पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने दिखाई थी लेकिन, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से यह ट्रेन रद्द ही चल रही है। टिकट काउंटर पर रोजाना खाटू श्याम की तरफ जाने वाली ट्रेन की जानकारी लेने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्टेशन अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं है। खाटू श्याम जाने वाले रमेश, अभिनव, अंकुर, गौरव, जयराम समेत अन्य लोगों ने बताया की ट्रेन के माध्यम से कम किराए में वह आसानी से पहुंच जाते थे। जब से ट्रेन बंद हुई है तभी से बसों में भीड़ रहने लगी है।
सिर्फ दो बसों के सहारे ही श्रद्धालुओं को जाना पड़ रहा खाटू श्याम
खाटू श्याम जाने के लिए श्रद्धालुओं को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। रोहतक डिपो की बस खाटू श्याम सिर्फ शनिवार को जाती है और एक बस पानीपत डिपो से रोजाना 12:30 बजे रोहतक पहुंचती है, जो खाटू श्याम जाती है। श्रद्धालुओं को इससे काफी परेशानी भी हो रही है।
विज्ञापन
वर्जन
ट्रेन एक महीने से बंद है। इसे ट्रायल बेस पर चलाया गया था। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। मुख्यालय से ट्रेन बंद करने के आदेश मिले थे, इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। अब अगर श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जाना है तो या तो बस से जाना पड़ेगा या फिर रेवाड़ी पहुंचकर ट्रेन बदलनी पड़ेगी।
विनोद कुमार मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन