{"_id":"624f415f059ec44b371da38c","slug":"demand-for-rs-500-bonus-on-wheat-farmers-made-makrauli-toll-free-rohtakcity-news-rtk643283875","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं पर 500 रुपये बोनस की मांग, किसानों ने मकड़ौली टोल किया फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं पर 500 रुपये बोनस की मांग, किसानों ने मकड़ौली टोल किया फ्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गेहूं पर प्रति क्विंटल बोनस की मांग को लेकर वीरवार को करीब 30 से 50 मिनट तक मकड़ौली टोल पर किसानों ने टोल फ्री रखा। डीएसपी विनोद कुमार ने किसानों को भरोसा दिया कि उनकी मांग को लेकर रोहतक आगमन पर मुख्यमंत्री से मिलवा दिया जाएगा। इसके बाद किसान घर चले गए।
किसानों का कहना है कि महंगाई बढ़ती जा रही है। इस कारण किसानों की फसल पर लागत बढ़ी है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल कम से कम 500 रुपये का बोनस दिया जाए। वीरवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे दर्जनों किसान मकड़ौली टोल पर पहुंचे। साथ ही वाहनों के लिए टोल फ्री करवा दिया। उधर, डीएसपी विनोद कुमार, सदर थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। किसानों को समझाया गया। बताया गया कि टोल फ्री करने से कुछ नहीं होगा। सीएम के सामने मांगों को रखा जाए। इसके लिए किसान एक कमेटी बना लें। इसके साथ खिड़वाली के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा ने भी किसानों को समझाया।
इसके बाद किसान कमेटी गठित करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें ओम प्रकाश हुड्डा पूर्व सरपंच खिड़वाली, राजू मकड़ोली, संदीप सिसरोली, मोनिका सिसरोली, उमेद पूर्व सरपंच रिठाल, डॉक्टर जयपाल मकड़ोली, लीला सांघी, साहब सिंह धामड़, हर स्वरूप हुड्डा व रणबीर लाढ़ौत को शामिल करने की बात कही गई। इसके बाद किसान शांतिपूर्वक लौट गए।