{"_id":"68cafcab40cb4b791b07c749","slug":"demand-for-investigation-into-the-death-of-trainee-sub-inspector-rajendra-saini-under-suspicious-circumstances-rohtak-news-c-198-1-rew1001-225835-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच की मांग
विज्ञापन
फोटो : 15मांग को लेकर जानकारी देते ग्रामीण। संवाद
भिवाड़ी। तिजारा क्षेत्र में सैनी समाज ने ट्रेनी सब इंस्पेक्टर (एसआई) राजेंद्र सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और 20 बीघा जमीन का आंवटन किया जाए। साथ ही, मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराकर परिवार को न्याय दिलाने की अपील की गई है।
ज्ञापन के अनुसार 2021 बैच के ट्रेनी एसआई राजेंद्र सैनी की मौत ने पूरे सैनी समाज को स्तब्ध कर दिया है। राजेंद्र एक गरीब किसान परिवार से थे जिन्होंने कड़ी मेहनत से सब इंस्पेक्टर बनने का सपना पूरा किया था।
हाल ही में दौसा जिले के जड़ाव फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि यह मौत हादसा थी या आत्महत्या, इसकी निष्पक्ष जांच ईमानदार आईपीसी अधिकारी से कराई जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया है कि राजेंद्र के पिता वृद्ध हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं। राजेंद्र की आय ही परिवार का एकमात्र सहारा थी। उनकी मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में डूब गया है क्योंकि न तो कोई अन्य सदस्य नौकरी करता है और न ही पर्याप्त खेती की जमीन है।
राज्य सरकार से तिजारा क्षेत्र में 20 बीघा भूमि का आंवटन, परिवार के एक पुरुष सदस्य को सरकारी नौकरी और 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।