फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand for girdawari and compensation of crops destroyed due to waterlogging

जलभराव से बर्बाद हुईं फसलों की गिरदावरी और मुआवजे की मांग

Tue, 24 Aug 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for girdawari and compensation of crops destroyed due to waterlogging
अखिल भारतीय किसान सभा ने जिले में जलभराव से बर्बाद हुईं फसलों की गिरदावरी व मुआवजे की मांग की। इसको लेकर सोमवार को जाट भवन में जिला प्रधान प्रीत सिंह की अध्यक्षता बैठक में किसानों ने बैठक की। पांच सितंबर को मिशन उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के तहत मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान रैली को लेकर भी किसानों ने बैठक में चर्चा की।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला सचिव सुमित सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन 26 अगस्त को नौ माह पूरे कर लेगा। किसान बॉर्डर पर बैठे हैं और सरकार घमंड में है। संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा। मोर्चा पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान रैली करेगा, जिसमें सभी गांवों से किसान शामिल होंगे। राज्य उपप्रधान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के लागू होने से गरीब व मजदूर परिवारों को मिलने वाली राशन व्यवस्था खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि रोहतक के कई गांवों में धान व कपास की बर्बाद हुईं फसलों के मुआवजे के लिए गिरदावरी की जाए। बैठक में कैप्टन शमशेर मलिक, डॉ. सोमबीर राठी, प्रधान राठी रुहिल खाप, बलवान सिंह, कमलेश आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अशोक राठी, संजीव दलाल, सूबेदार सुंदर साहब, बलबीर बल्हारा, रामबीर, कर्मबीर, धर्मपाल, जगफूल, खेमचंद, सुनील मलिक, वेदपाल, रामकिशन, आनंद, हरकिशन, देवेंद्र शर्मा, उमेद सिंह, रणवीर सिंह, जयपान, अनीता, सुनीता, प्यारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed