फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi woman and teenager accused of rape

दिल्ली की महिला व किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 09 Aug 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi woman and teenager accused of rape
दिल्ली की एक महिला ने रोहतक के युवक पर होटल में उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके पर्स से 10 हजार रुपये भी निकाल लिए। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है अभिषेक नाम का युवक उसे छोटूराम चौक स्थित एक होटल में मिला। युवक ने उसे पेय पदार्थ में नशा मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके पर्स से 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार पर किशोरी से लगाया दुष्कर्म का आरोप
आईएमटी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के ही एक दुकानदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आईएमटी थाना पुलिस ने इस मामले में किशोरी के बयान दर्ज कर लिए हैं। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उसे शुक्रवार रात को जबरदस्ती अपने घर ले गया। आरोपी की गांव में ही दुकान है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके दुकान में भी दुष्कर्म किया है। थाना आईएमटी पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed