फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi-Rohtak Intercity 22, Pathankot Express will run from July 23

दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी 22 जुलाई और पठानकोट एक्सप्रेस 23 जुलाई से चलेगी

Sun, 18 Jul 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Rohtak Intercity 22, Pathankot Express will run from July 23
रोहतक। रेल प्रशासन ने 22 जुलाई से दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस (स्पेशल) और 23 जुलाई से दिल्ली से पठानकोट वाया रोहतक एक्सप्रेस ट्रेन संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से रोहतक के लोगों को फायदा होगा। वे आसानी से दिल्ली की यात्रा कर सकेंगे। रेलवे की ओर से शनिवार को दोनों ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

रेल यातायात प्रभारी ने बताया कि 18 कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (04323/04324) दिल्ली से सुबह 10:45 बजे पर चलेगी और दोपहर 12:15 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रोहतक से दोपहर 14:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी और 15:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव नई दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ़ और रोहतक होगा। वहीं, दिल्ली से पठानकोट के बीच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (04035/04036) सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली तथा मंगलवार, वीरवार व शनिवार को पठानकोट से चलेगी। 20 कोच की यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 11:15 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान वह रोहतक में दोपहर 12:19 बजे पहुंचेगी, जबकि पठानकोट से लौटने के दौरान सुबह 8:22 बजे रोहतक पहुंचेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-रोहतक के बीच चल रहीं ये गाड़ियां
1. भिवानी-तिलक ब्रिज वाया रोहतक
2. जाखल-दिल्ली वाया रोहतक
3. रोहतक-नई दिल्ली पैसेंजर
4. रोहतक-पुरानी दिल्ली पैसेंजर
5. रोहतक-दिल्ली पैसेंजर
सवारी नहीं बढ़ने पर बंद कर दीं जाएंगी ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, मगर सवारियां पर्याप्त संख्या में नहीं मिलने पर इसके संचालन पर रोक लग सकती है। ट्रेनों में सवारियां के आवागमन की लगातार निगरानी की जा रही है। रेलवे के सूत्रों के अनुसार सुबह के समय दिल्ली जाने वाली जाखल-दिल्ली और रोहतक-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सवारियाें की संख्या संतोषजनक होती है, शेष में कम सवारी रोहतक से सवार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलबीर, यातायात प्रभारी, रेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed