फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi Road: One-way road will open today, light vehicles will run

दिल्ली रोड : एक तरफ का ही आज खुलेगा रास्ता, चलेंगे हल्के वाहन

Wed, 02 Feb 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi Road: One-way road will open today, light vehicles will run
दिल्ली रोड को मंगलवार रात में एक ओर से खोल दिया गया उस ओर से जाते छोटे वाहन। अमर उजाला
रोहतक। दिल्ली रोड के एकतरफ का रास्ता बुधवार की सुबह से हल्के वाहनों के लिए खुल जाएगा। दूसरा रास्ता सीवर लाइन बिछाने का कार्य चलने की वजह से चार दिन बंद रहेगा। वहीं, फिलहाल भारी वाहनों को सेक्टर-27 या बोहर के रास्ते से आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बिछाई गई सीवर लाइन को गढ़ी बोहर एसटीपी से जोड़ने के लिए रोड क्रास करके लाइन बिछाई जा रही है। जिसके चलते तीन दिन के लिए दिल्ली रोड पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते सेक्टर-27 और आईएमटी से बोहर होते हुए बनाए गए हैं। मंगलवार को मार्ग खोला जाना था, जो नहीं खुल सका। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मनीष मिश्रा ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आने वाला रास्ता बुधवार की सुबह खोल दिया जाएगा। इस मार्ग से हल्के वाहनों का आवागमन हो सकेगा। दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है, जिसे पूरा होने में चार दिन लगेंगे, यानी यह रास्ता चार दिन तक फिलहाल बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि मार्ग के एकतरफ गहरी खुदाई की गई है। अंदर मशीनों से काम किया जा रहा है, इसलिए भारी वाहनों के आवागमन से दिक्कत हो सकती है। भारी वाहनों का आवागमन शुरू होगा तो जाम के हालात पैदा हो जाएंगे। इसलिए फिलहाल भारी वाहनों का आवागमन सेक्टर-27 व बोहर के रास्ते से ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed