{"_id":"5f9dcee28ebc3e9bed14bb2a","slug":"delhi-police-s-one-lakh-rupee-prize-crook-arrested-with-illegal-weapon-sent-to-jail-rohtakcity-news-rtk5809380120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
रोहतक। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस की सीआईए टू टीम ने अलग-2 स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 देसी पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
केस एक:
उप पुलिस अधीक्षक सांपला नरेंद्र कादयान ने बताया कि 30-31 अक्तूबर की रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। एएसआई दशरथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-1 पुलिया नजदीक दिल्ली बाईपास से दीपक उर्फ मोनू निवासी प्रहलादपुर दिल्ली को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2010 में थाना कुंडली में दर्ज हत्या के मामले में 14 साल की सजायाफ्ता है। वह वर्ष 2018 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पैरोल पर आने के बाद वह फरार हो गया और वापस जेल में नही गया। पैरोल जंप करने के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर झज्जर में केस दर्ज है।
केस दो:
एक अन्य मामले में मुख्य सिपाही संत कुमार के नेतृत्व में सीआईए-2 टीम ने जेएनएल नहर नजदीक सेक्टर-2 से गांव बोहर की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर रोका। युवक की पहचान प्रमोद उर्फ काला निवासी गांव जसौर खेड़ी जिला झज्जर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर युवक के पास से 2 देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद उर्फ काला के खिलाफ हत्या, अपहरण, अवैध हथियार रखने, फिरौती आदि के 8 संगीन मामले दर्ज है। आरोपी ने जून 2020 में हौज खास निवासी व्यक्ति से 2 करोड़ रुपयों की फिरौती मांगी थी। जिस संदर्भ में थाना हौज खास में केस दर्ज है। उक्त मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी उसी मामले में फरार चल रहा है।