फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi Police ASI killed in accident on elevated road

एलिवेटेड रोड पर हादसे में दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत

Tue, 12 Oct 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police ASI killed in accident on elevated road
शहर के एलिवेटेड रोड पर हुडा कॉम्पलेक्स के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दिल्ली पुलिस के एएसआई को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आर्य नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक राजेंद्रा कॉलोनी निवासी जसबीर ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रामबीर सिंह दिल्ली पुलिस में एएसआई थे। रविवार को बेटी के पास दिल्ली गए थे। रात को वापस बाइक पर लौट रहे थे। देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो उसने फोन किया, जिसे किसी राहगीर ने उठाया। राहगीर ने बताया कि आपके पिता की बाइक को किसी वाहन ने एलिवेटेड रोड पर हुडा कॉम्प्लेक्स के पास टक्कर मार दी है। वह तत्काल मौके पर पहुंचा और पिता को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां से बाद में निजी अस्पताल में ले गया। वहां रात को उसके पिता की मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed