फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delay in construction of Rohtak-Jind four lane is proving fatal

जानलेवा साबित हो रही है रोहतक-जींद फोरलेन निर्माण में लेटलतीफी

Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Delay in construction of Rohtak-Jind four lane is proving fatal
रोहतक जींद रोड पर फोरलेन निर्माण के चलते सुंदरपुर गांव के पास वनवे सड़क। अमर उजाला
रोहतक। नेशनल हाईवे-71 पर रोहतक-जींद फोरलेन के निर्माण में लेटलतीफी लोगों के जान पर भारी पड़ रही है। फिलहाल टिटौली चौकी के नजदीक आरओबी निर्माण के चलते राजमार्ग को वन-वे किया गया है, जिसके कारण सोमवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अगर फोरलेन का कार्य पूरा हो जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। यहीं नहीं इससे पहले दिल्ली से पांडु पिंडारा जा रहा यूएसए दूतावास का कर्मचारी भी प्रोजेक्ट में देरी के चलते लूटपाट का शिकार हो चुका है।
विज्ञापन

रोहतक से गुजरते हुए जींद की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-71 पंजाब और हरियाणा को जोड़ता है। यह रेवाड़ी से शुरू होकर जालंधर तक जाता है। इसमें रेवाड़ी से रोहतक तक फोरलेन का काम काफी समय पहले पूरा हो चुका है, लेकिन 10 साल बाद भी रोहतक-जींद के बीच चार-पांच जगह राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। इसके चलते राजमार्ग को जगह-जगह वन-वे किया जा रहा है, जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही वे हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि रोहतक-जींद राजमार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा जून 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी। परियोजना के तहत रोहतक-जींद-नरवाना पंजाब सीमा तक करीब 92 किलोमीटर मार्ग को फोरलेन करना था। पहले चरण में रोहतक से अनूपगढ़ गांव तक की 48 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन किया जाना था। इसके लिए 283.31 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। इस पर काम भी शुरू हो गया था। इसे 2015 तक पूरा करना था, लेकिन निर्माण कंपनी द्वारा काम बीच में रोक दिया गया। इसके बाद केंद्र व राज्य में सरकार बदलने पर परियोजना कानूनी विवादों में फंस गई। 2019 में दोबारा काम शुरू हुआ, जो अब तक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
जुलाई माह में छीन ली थी यूएसए दूतावास के कर्मचारी की कार
दिल्ली के नजफगढ़ स्थित गोपालनगर निवासी पवन कुमार 28 जुलाई को अपनी मां, पत्नी व बच्चों के साथ पांडु पिंडारा जा रहे थे। वह रोहतक से जींद रोड पर जाने की बजाय वाया गोहाना जाने लगे, क्योंकि रोहतक से जींद वाया गोहाना मार्ग टूटा हुआ नहीं है। जब वह ब्राह्मणवास गांव के पास पहुंचे तो दूसरी कार में आए युवकों ने उनकी कार छीन ली। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया था कि जींद रोड पर निर्माण कार्य के कारण वे गोहाना मार्ग से जा रहे थे। तभी लूट का शिकार हो गए।
...........
...
फोरलेन होने पर सात मीटर बढ़ जाएगी राजमार्ग की चौड़ाई
फिलहाल रोहतक-जींद मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर है, जबकि फोरलेन बनने के बाद यह 17 मीटर हो जाएगी। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पंजाब तक का सफर आसान हो जाएगा।

............
एक दशक लग गया काम पूरा होने में
जींद-रोहतक रोड का काम 2012 में शुरू हुआ था। बीच में निर्माण कंपनी बदल गई। कानूनी विवादों में भी मामला फंसा। अब फोरलेन करने का काम नवंबर माह तक पूरा करने की समय सीमा रखी हुई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बात करेंगे। कहां समस्या आ रही है, इसे प्राथमिकता से कराया जाएगा।
- यशपाल, उपायुक्त रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed