फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Degrees given to 224 students in the convocation ceremony

Rohtak News: दीक्षांत समारोह में 224 विद्यार्थियों को दी उपाधि

Sun, 24 Mar 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Degrees given to 224 students in the convocation ceremony
झज्जर। जगन्नाथ विश्वविद्यालय में आठवें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न विषयों में 25 छात्र-छात्राओं को डॉक्टरेट, 25 छात्र-छात्राओं को परास्नातक तथा 155 छात्र-छात्राओं को स्नातक की उपाधियां प्रदान की गई।
विज्ञापन

19 छात्र-छात्राओं को फार्मेसी में डिप्लोमा भी प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रसाद राव ने सभी उपाधियां तथा डिप्लोमा प्रदान किए। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक पाने वालों में बृजेश नारा, शिवम, हीना मांगिआ, शिखा जून, निकिता, अर्चिता, दिव्या गर्ग, जया अग्रवाल, नेहा, मनीषा, वंशिका तथा प्रशांत कुमार शामिल रहे। मानस, प्रीती, रुनझुन शर्मा, शिखा पाहवा, अंकिता, आदित्य रंजन, गरिमा रोहिल्ला, कपिल व यशिका को रजत पदक प्रदान किए गए। इसी प्रकार शिवम्, अभिषेक, अमीषा रानी, लतिका, मोहित, प्रीति, अन्नू व गीतक को कांस्य पदक से नवाजा गया। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. पूनम मालिक ने सभी पदक विजेताओं के साथ-साथ उपाधि तथा डिप्लोमा प्रदत छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed