फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deependra on the path of father Bhupendra, after hat-trick of victories, won the fifth after losing the fourth election.

Rohtak News: पिता भूपेंद्र की राह पर दीपेंद्र, जीत की हैट्रिक के बाद चौथा चुनाव हारकर पांचवां जीता

Wed, 05 Jun 2024 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Deependra on the path of father Bhupendra, after hat-trick of victories, won the fifth after losing the fourth election.
रोहतक। लोकसभा सीट रोहतक पर हुड्डा परिवार का दबदबा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र अपने पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की राह पर चल रहे हैं। पहले जीत की हैट्रिक, फिर चौथी हार के बाद पांचवें मुकाबले में जोरदार वापसी की है। कांग्रेस ने चाहे 12 बार जीत हासिल की है, उसमें 10 बार हुड्डा परिवार जीता है।
विज्ञापन

प्रदेश की सियासी राजधानी रोहतक की पहचान पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के गढ़ के तौर पर रही है। 1952 से 2024 तक के लोकसभा चुनाव में हुड्डा परिवार ने अपना लोहा मनवाया है। सबसे पहले चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने 1952 में जमींदारा पार्टी के हरिसिंह को हराया। 1957 में निर्दलीय चौधरी धज्जाराम को मात दी, जबकि 1991, 1996 व 1998 में 90 के दशक के भूप्पी ने दिग्गज नेता चौधरी देवीलाल को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1999 में कारगिल युद्ध के समय हुए लोकसभा चुनाव में लोकदल प्रत्याशी कैप्टन इंद्र सिंह से हार गए। 2004 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु को हराया।
विज्ञापन

पिता बने प्रदेश के मुख्यमंत्री तो दीपेंद्र सबसे कम उम्र में बने सांसद
साल 2005 के विधानसभा चुनाव में भजनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस को बहुमत मिला, लेकिन कांग्रेस की तरफ से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट खाली कर दी, जहां से 25 साल की उम्र में उनके बेटे दीपेंद्र ने न केवल चुनाव लड़ा, बल्कि जीत हासिल की। 2009 व 2014 में चुनाव जीतकर दीपेंद्र ने जीत की हैट्रिक लगाई, लेकिन पिता की तरह 2019 में अपने जीवन का चौथा लोकसभा चुनाव दीपेंद्र भाजपा के अरविंद शर्मा से 7509 वोट से हार गए। अब 2024 में दीपेंद्र ने जीत हासिल कर सभी को मात दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक लोकसभा क्षेत्र से अब तक के सांसद व हासिल वोट प्रतिशत में

1951 में रणबीर हुड्डा, कांग्रेस 42.7
1957 में रणबीर हुड्डा, कांग्रेस 38.3
1962 में लहरी सिंह, जनसंघ 44.7
1967 में रणधीर सिंह, कांग्रेस 48.6
1971 में मुख्तार सिंह, भारतीय जनसंघ 43.5
1977 में शेर सिंह, भारतीय लोकदल 80.3
1980 में स्वामी इंद्रवेश, भारतीय जनता पार्टी (एएस) 50.8
1984 में हरद्वारी लाल, कांग्रेस 48.4
1989 में देवीलाल, हलोदरा 63.0
1991 में भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस 42.7
1996 में भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस 30.7
1998 में भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस 38.2
1999 में कैप्टन इंद्र सिंह, इनेलो 57.9
2004 में भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस 49.0
2005 (उपचुनाव) में दीपेंद्र, कांग्रेस 66.87
2009 में दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस 70.0
2014 में दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस 46.9
2019 में अरविंद शर्मा, भाजपा 47.1
2024 में दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस 62.78 (देर रात तक अपडेट हो सकता है आंकड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed