फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deepak went after asking his sister-in-law to make tea and never returned.

Rohtak News: भाभी से चाय बनाने की कहकर गया दीपक लौटा ही नहीं

Thu, 15 May 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 15 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Deepak went after asking his sister-in-law to make tea and never returned.
तुषार शर्मा
विज्ञापन

रोहतक। चाय तो पी जाते भैया। रोते हुए दीपक की भाभी खुशबू बार-बार यह कह रही थी। मुझे पता होता कि तुम नही लौटोगे तो जाने ही न देती। यह हाल परिवार की दूसरी महिलाओं का था। घर में हुई तीन लोगों की मौत के बाद हर तरफ विलाप और चीत्कार की गूंज थी।
माजरा गांव में सुबह के समय सीवर हादसे में पिता सहित दो बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। विलाप करते हुए मृतक दीपक की भाभी खुशबू ने कहा कि सीवर जाम हो गया था। इसको सही करने के लिए पापा ने भैया को आवाज लगाई, तो उन्होंने कहा- भाभी आप चाय बनाओ, मैं पापा के साथ सीवर सही करके आता हूं।
विज्ञापन

जब मैं चाय बनाने लगी तो बाहर से पापा के चिल्लाने की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर लक्ष्मण भैया उनको बचाने गए, लेकिन तीनों में कोई भी चाय पीने नहीं आया। काश, मुझे पता होता कि दीपक और लक्ष्मण भैया वापस नहीं आएंगे तो मैं उनको चाय पीए बिना नहीं जाने देती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा दोनों भाइयों को लेकर कहां चले गए : सोनी
दो दिन पहले फोन पर पापा से बात हुई थी। पापा ने गर्मी की छुट्टी में बच्चों के साथ घर आने के लिए कहा था। गर्मी की छुट्टी होने से पहले ही पापा दोनों भाइयों को लेकर कहां चले गए, यह बात महाबीर की बेटी सोनी अपनी बहन सीमा से रोते हुए कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed