फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deepak Jain became the new head of Jain Sabha by taking 42 votes out of 65

65 में से 42 वोट लेकर जैन सभा के नए प्रधान बने दीपक जैन

Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deepak Jain became the new head of Jain Sabha by taking 42 votes out of 65
विजयी दीपक जैन को उठा कर खुशी का इजहार करते समर्थक। अमर उजाला
रोहतक। जैन सभा की नई गवर्निंग बाडी रविवार शाम तय हो गई। चुनाव में दीपक जैन 65 में से 42 वोट लेकर प्रधान बने। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिद्धार्थ जैन को 23 वोट मिले। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी होते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में जीत का जश्न शुरू हो गया। जैन जति परिसर में जीत की खुशी में झूमते समर्थकों ने अपने नए प्रधान को ऊपर उठा लिया।
विज्ञापन

चुनाव में उपप्रधान पद के लिए विनोद जैन 38 वोट लेकर विजयी रहे। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पल्लवी जैन को 27 वोट मिले। सचिव पद के लिए मनोज कुमार जैन 42 वोट लेकर विजय रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवीन जैन को 23 वोट मिले। सहय सचिव पद के लिए विनय जैन को 33 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अतुल जैन लोहिया को 32 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए रवींद्र जैन नवल 39 वोट लेकर विजय रहे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास जैन को 26 वोट मिले। इसके अलावा अचिन जैन आठ वोट लेकर, अशोक कुमार जैन आठ, मुकेश जैन सात, नरेश जैन छह, प्रवीण जैन टीनू 10 वोट, प्रभाष जैन नौ, संजय जैन सात, वरुण कुमार जैन छह वोट लेकर सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राजेश जैन, एआरओ मनोजचंद जैन, एआरओ नरेश जैन की देखरेख में हुए। यहां गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा जिला रजिस्ट्रार सोसायटी की ओर से अपने प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में शांतिपूर्वक चला मतदान
जैन सभा की गवर्निंग बाडी के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। यहां कॉलेजियम के 65 सदस्यों ने प्रधान समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान किया। शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान में कॉलेजियम सदस्यों व समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। दोपहर दो बजे तक 65 में से 45 कॉलेजियम सदस्य मतदान कर चुके थे। मतदान बेहद शांतिपूर्वक व धीमी रफ्तार से चला। शाम चार बजे के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। इससे पूर्व सात अगस्त को कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव हुआ था। इसमें संस्था के 841 सदस्यों ने 23 कॉलेजियम सदस्यों का मतदान से चुनाव किया। शेष 42 का निर्विरोध चुनाव किया गया। कॉलेजियम के बाद चुनाव अधिकारी ने 21 अगस्त को गवर्निंग बाडी चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके तहत रविवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed