फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deep festival celebrated with the resolution of Green Deepawali

Rohtak News: ग्रीन दीपावली का संकल्प लेकर मनाया दीप पर्व

Fri, 25 Oct 2024 07:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 25 Oct 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Deep festival celebrated with the resolution of Green Deepawali
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को दीप पर्व का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभाग में माटी के दीये जलाकर प्रकाशमयी दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने ग्रीन दीपावली का संकल्प भी लिया। मंच का संचालन विद्यार्थी मोनिका और वंश ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने अध्यक्षीय भाषण में दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्या का दीप अज्ञान के अंधेरे को दूर करता है। उन्होंने दीपावली पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। डाॅ. नवीन कुमार ने भारत में अलग-अलग धर्म-संप्रदाय-समाज के दीप पर्व को अलग-अलग तरीके से मनाने के बारे में बताकर देश की एकता और समावेशिता पर प्रकाश डाला। प्राध्यापक सुनित मुखर्जी ने दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दो मधुर गीत गाए। शोधार्थी प्रिया ने है अंधेरा मगर दीया जलाना कहां मना है काव्य प्रस्तुति के माध्यम से दीपक जलाने के महत्व को रेखांकित किया। छात्र राकेश और छात्रा निशा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed