फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Debate competition in MDU on 22nd

Rohtak News: एमडीयू में वाद-विवाद स्पर्धा 22 को

Wed, 18 Sep 2024 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Debate competition in MDU on 22nd
18सीटीके07..एमडीयू के यूआईईटी में आयोजित सेमिनार में उप​स्थित प्रतिभागी। स्रोत: एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में 22 अक्टूबर को इंटर-कॉलेज/डिपार्टमेंट वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। इसका विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बून और कर्स (कृत्रिम बुद्धिमत्ता: वरदान या अभिशाप) रहेगा।
विज्ञापन

लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने कहा, एमडीयू के यूटीडी व संबद्ध महाविद्यालयों की टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। हर टीम में दो प्रतिभागी होंगे। इनमें एक विषय के समर्थन तो दूसरा खिलाफ अपने विचार रखेगा। पेपर रीडिंग की अनुमति नहीं होगी। हर वक्ता को 4-6 मिनट का समय मिलेगा। यूटीडी व संबद्ध महाविद्यालय अपनी टीम का नाम 18 अक्टूबर तक लोक प्रशासन विभाग में भेज सकते हैं। प्राध्यापक डाॅ. जगबीर सिंह नरवाल इस प्रतियोगिता के कोआर्डिनेटर हैं।
विज्ञापन



गेट परीक्षा के माध्यम से रिसर्च व डेवलपमेंट के क्षेत्र में बेहतर भविष्य
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को एमसीई इंजीनियरिंग एकेडमी, दिल्ली के सहयोग से सेमिनार हुआ। विषय एमर्जिंग ऑपरच्यूनिटीज थ्रू गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) एंड प्रिपरेशन स्ट्रेटजी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटिवेशनल स्पीकर व एमसीई के सीनियर फैकल्टी मेंबर अर्जुन छाबड़ा ने कहा, गेट एक राष्ट्रीयस्तर पर कंडक्ट कराई जाने वाली परीक्षा है। यह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इसके बाद विद्यार्थी एमटेक में एडमिशन के साथ पीएचडी भी कर सकते हैं। बीएचईएल, आईओसीएल, ओएनजीसी, एनटीपीसी समेत अनेक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की भर्ती के लिए गेट स्कोर को बेहतर क्राइटेरिया मानते हैं। गेट परीक्षा क्रैक करने वाले विद्यार्थियों को सरकारी क्षेत्र में नौकरियां देने का अवसर प्रदान करते हैं।

गेट परीक्षा के माध्यम से रिसर्च व डेवलपमेंट के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कॅरिअर अवसरों की जानकारी भी दी। विद्यार्थियों के साथ गेट परीक्षा में बेहतर स्कोर हासिल करने के लिए जरूरी तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। प्राध्यापक डाॅ. ईशा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर यूआईईटी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed