{"_id":"6217d8fbeb76de1829539f88","slug":"death-not-disclosed-in-post-mortem-report-viscera-will-be-sent-for-investigation-rohtak-news-rtk6393952179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा नहीं, विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा नहीं, विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआईएमएस के हॉस्टल में दंत चिकित्सक डॉक्टर देवेंद्र की मौत को पुलिस आत्महत्या मानकर कार्रवाई करेगी या हत्या के आरोप में कदम उठाएगी, यह अभी पुलिस तय नहीं कर सकी है। क्योंकि वीरवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर यह खुलासा नहीं हो सका कि दंत चिकित्सक देवेंद्र ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। अंतिम निर्णय तक पहुंचने के लिए विसरा जांच की सिफारिश की गई है।
वहीं, मृतक के पिता बलजीत सिंह ने बताया कि वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी उनको मिली है। अगर उसका बेटा सुसाइड करता तो उसकी जीभ बाहर निकली मिलती। ऐसा नहीं था। वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। क्योंकि पुलिस ने आरोपी लड़की व उसके पुरुष मित्र तक को गिरफ्तार नहीं किया है। उधर, जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, लेकिन किसी निर्णय तक पहुंचने से पहले डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं।
पुलिस के मुुताबिक, मंगलवार शाम को राजेंद्रा कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय देवेंद्र का पीजीआईएमएस स्थित हॉस्टल में फंदे से लटका शव मिला था। देवेंद्र ने 2015 में बीडीएस में दाखिल लिया और 2020 में कोर्स पूरा किया। पुलिस को मौके से दो पेज का कथित रूप से एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में देवेंद्र ने एक युवती व उसके पुरुष मित्र को मौत का जिम्मेदार ठहराया हुआ है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट की एफएसएल से जांच करवाएगी। इसके बाद ही पता लग सकेगा कि यह सुसाइड नोट देवेंद्र ने खुद लिखा है या किसी ने साजिश के तहत रखा है। बुधवार को परिजनों ने आंबेडकर चौक पर जाम लगा दिया था। आरोप था कि पुलिस ने उनकी अनुमति के बगैर पोस्टमार्टम करवा दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की है।
विज्ञापन
वर्जन-
वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की एक कॉपी अपने पास रख ली और एक हमें दी है। हमें पहले ही अंदेशा था कि स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया जाएगा। ऐसा ही हुआ है। पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं। क्योंकि सुसाइड नोट में जिस लड़की का नाम लिखा है, उससे अभी तक पुलिस ने पूछताछ नहीं की। पुलिस सख्ती से पूछताछ करे तो पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा।
- बलजीत सिंह, डॉक्टर देवेंद्र के पिता
....
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, लेकिन उसमें क्या लिखा है। यह जानने के लिए डॉक्टरों के एक पैनल से सलाह ले रहे हैं। साथ ही विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरा जांच रिपोर्ट के मिलान के बाद अंतिम निर्णय पर पहुंचेंगे।
- इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम, थाना प्रभारी पीजीआईएमएस