फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dealers were sending urea to the warehouse, farmers stopped the truck on the bypass, fertilizer

डीलर यूरिया भिजवा रहे थे गोदाम, किसानों ने बाईपास पर ट्रक रुकवा लिया खाद

Fri, 31 Dec 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dealers were sending urea to the warehouse, farmers stopped the truck on the bypass, fertilizer
सांपला। खाद की कमी झेल रहे किसानों को वीरवार जैसे ही सूचना मिली कि यूरिया का रैक पहुंच गया है तो काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों ने ट्रक से ही खाद लेनी शुरू कर दी। इसके चलते बाईपास पर किसानों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

गेहूं बिजाई के समय किसानों को डीएपी खाद की किल्लत एक माह से बनी हुई है। वीरवार को जैसे ही खाद पहुंची तो डीलरों ने यूरिया खाद ट्रकों में लोड करवा कर गोदाम में भिजवाना शुरू किया। लेकिन किसानों ने बस अड्डे के पास बाईपास पर ही ट्रकों को रुकवा लिया और मौके पर ही खाद बांटने की मांग की। डीलरों ने खाद वितरण के लिए किसानों की वहीं पर पर्ची काटनी शुरू की। खाद खरीदने वाले किसानों की शाम तक बाईपास पर लाइन लगी रही। किसान जरूरत से भी ज्यादा यूरिया खाद खरीद रहे थे। उनका कहना था कि डीएपी की भी काफी किल्लत हो गई थी अगर यूरिया की शॉर्टेज हुई तो उनकी फसल अच्छे नहीं हो पाएगी। इसलिए किसान पूरे सीजन का खाद खरीद रहे हैं। गेहूं की फसल में पहली सिंचाई कर चुके हैं। बगैर यूरिया के फसल में नुकसान हो रहा है। जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। किसान पहली और दूसरी सिंचाई के समय गेहूं की फसल में यूरिया डालते हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जिले में यूरिया के तीन रैक लग चुके हैं। हजारों यूरिया के बैग पहुंचे हैं। जिले में बुधवार को भी यूरिया का रैक लगा है। इससे आने वाले दिनों में यूरिया की कोई कमी नहीं रहेगी। किसानों को जितनी जरूरत है, उसी के हिसाब से यूरिया खरीदें ताकि सभी किसानों को यूरिया मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed