फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deafness is increasing among youth due to excessive use of ear phones

Rohtak News: ईयर फोन के अधिक प्रयोग से युवाओं में बढ़ रहा बहरापन

Sat, 27 Apr 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Deafness is increasing among youth due to excessive use of ear phones
नागरिक अस्पताल में जांच के लिए पहुंचा युवा।
बहादुरगढ़। एक सीमा से अधिक शोरगुल होने पर लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। तेज आवाज में डीजे बजाने, लंबे समय तक ईयर फोन पर तेज आवाज में गााने सुनने से लोगों की सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही है। सरकारी अस्पताल की ईएनटी विभाग की ओपीडी में रोज तीन से चार मरीज इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें 20 से 35 साल के युवा अधिक हैं। इनके कान की नसें कमजोर हो रही हैं। सुनने की क्षमता कम हो रही है।
विज्ञापन

हर साल 27 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय शोर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसे लोगों को शोरगुल न करने और उससे होने वाले नुकसान और बचाव के बारे में जानकारी दी जाती है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज कान चैक कराने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से तीन-चार मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें सुनने की क्षमता कम हो रही है। यह कोई उम्र दराज नहीं होते, बल्कि 20 से 35 साल के युवा होते हैं। इन मरीजों को कम सुनने की शिकायत मिलती है। जांच में पाया गया कि शहरी क्षेत्र में वाहनों के शोर के अलावा अधिक समय तक घरों में टीवी से चिपके रहने, ईयर फोन लगाकर घंटों गाने सुनने या फोन पर बात करने से बहरापन पनप रहा है। नागरिक अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर ने लोगों को ध्वनि प्रदूषण से बचने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
50 डेसिबल ध्वनि स्तर का कानों पर असर नहीं पड़ता, लेकिन यदि ध्वनि स्तर 80 डेसिबल हो जाता है तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लगातार शोर-शराबे के बीच रहने से काम को नुकसान पहुंचता है। इससे सुनने की क्षमता घटने लगती है। लगातार शोर से संवेदी तंत्रिका को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. चंद्रशेखर, ईएनटी विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed