फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deadly attack on Dhaba owner, also snatched money

ढाबा मालिक पर जानलेवा हमला, रुपये भी छीने

Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Dhaba owner, also snatched money
रोहतक। हिसार रोड पर मदीना गांव के पास शुक्रवार को कार सवार चार युवकों ने पटौदी के ढाबा मालिक को ओवरटेक करके मदीना के पास रुकवाया और चाकू मारकर घायल कर दिया। साथ ही 38 हजार रुपये की नकदी भी छीनकर ले गए। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जींद जिले के गांव किलाजफरगढ़ निवासी 21 वर्षीय सूरज ने बताया कि उसने अपने दोस्त मंजीत निवासी खरक जाटान के साथ मिलकर पटौदी में कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे पर ढाबा खोल रखा है। शुक्रवार को वे जुलाना में आए और इनवर्टर, बैटरी व फ्रिज लेकर पटौदी जा रहे थे। कार मंजीत चला रहा था। जैसी ही बैंसी गांव के पास पहुंचे तो एक युवक ने कार को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने नहीं रोकी। इसके बाद बैंसी से ही युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। मदीना के पास ओवरटेक करके युवकों ने कार रुकवा ली। उन्होंने फिर गाड़ी भगा ली और गांव के अड्डे पर पहुंचे गए। युवकों ने फिर ओवरटेक करके उनको रुकवा लिया। वह कार से उतरकर जान बचाने के लिए भागा तो एक युवक ने उसे पकड़ लिया, दूसरे ने चाकू मारा। चाकू कूल्हे में लगा। दूसरे युवकों ने डंडों व लाठियों से पीटा। इतना ही नहीं, युवक जेब से 38 हजार रुपये भी निकाल कर ले गए। दोस्त मंजीत ने उसे पीजीआईएमएस में दाखिल कराया। पुलिस ने घायल के बयान पर शनिवार को आरोपी युवक अजीत, प्रदीप, अमन व मंजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed