{"_id":"62290ebe3493a16022445324","slug":"dead-body-thrown-in-the-well-after-killing-the-young-man-rohtak-news-rtk6406345146","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव
सिर में चोट मारकर की गई हत्या, चार दिन पहले घर से बुलाकर ले गया था गांव का एक व्यक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दहकोरा गांव में चार दिन पहले घर से एक व्यक्ति के साथ गए एक युवक की हत्या करके शव को कुएं में फेंक दिया गया। बुधवार शाम पुलिस ने शव को निकाला। फोरेंसिक टीम ने जांच की। सिर में चोट मारकर हत्या की गई है। हत्यारोपियों और हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक की पहचान दहकोरा गांव के 38 वर्षीय दिनेश पुत्र प्रेम सिंह के तौर हुई है।
बताया जाता है कि तीन-चार दिन पहले गांव का एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गया था। तब से उसका पता नहीं चल पाया। बुधवार को परिजनों को सूचना मिली कि गांव के भामभी वाले तालाब के बगल बने कुएं में दिनेश का शव का पड़ा। इस पर आसौदा थाना से पुलिस टीम पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। दिनेश के सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं। अन्य अंगों पर भी चोट लगी हुई थी। मृतक दिनेश के भाई प्रकाश चंद के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दिनेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और अविवाहित था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसके भाई प्रकाश चंद ने बताया कि अक्सर वह मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर भी चला जाता था। कभी किसी के साथ हेल्पर के तौर पर गाड़ी के साथ कई दिनों तक बाहर रहता था। उन्हें तो बाद में पता चलता था कि दिनेश तो गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ गया हुआ है। अब चार दिन पहले उसे कौन बुलाकर ले गया था। इस बारे में उसे जानकारी नहीं है। उन्होंने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन किसी अज्ञात ने उसके भाई के सिर पर भारी वस्तु़ से प्रहार कर हत्या की है। शव को खुद-बुर्द करने के लिए कुएं में डाल दिया।
..........वर्जन
दिनेश की हत्या मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दिनेश को घर से बुलाकर कौन ले गया था, इस बारे में पता किया जा रहा है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। -अशोक कुमार, एसएचओ, थाना आसौदा