{"_id":"655f12e21664cb92a6063196","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-ramgopal-colony-in-rohtak-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रामगोपाल कॉलोनी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: रामगोपाल कॉलोनी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से होगा खुलासा
Thu, 23 Nov 2023 02:22 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:22 PM IST
सार
रोहतक पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगोपाल कॉलोनी में सुमित नाम के युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सामने शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद बयान दर्ज कर डेड हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में वीरवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। युवक ने आत्महत्या की या मौत की दूसरी वजह है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि रामगोपाल कॉलोनी में सुमित नाम के युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सामने शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद बयान दर्ज कर डेड हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रलाहद सिंह का कहना है कि मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं। इसके लिए मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की जाएगी। वहीं, मृतक के भाई विकास का कहना है कि पूरे मामले के संबंध में उनको कुछ नहीं कहना है। यह उनका निजी मामला है।
विज्ञापन