{"_id":"63b455470fd04136c62e9f41","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-pg-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: एमडीयू के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र का PG में फंदे से लटका मिला शव, पिता ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: एमडीयू के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र का PG में फंदे से लटका मिला शव, पिता ने की जांच की मांग
Tue, 03 Jan 2023 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:48 PM IST
सार
20 वर्षीय हितेश सैनी महम के किशनगढ़ गांव का रहने वाला था। पिता बोले कि मेरे बेटे ने जान क्यों दी, इसकी जांच की जाए। हालांकि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विवि के बीटेक द्वितीय वर्ष के 20 वर्षीय छात्र महम के किशनगढ़ निवासी हितेश सैनी का शव मंगलवार को विनय नगर स्थित पीजी में फंदे से लटका मिला, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अब उसने आत्महत्या की है या किसी अन्य अनहोनी का शिकार हुआ है। यह बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सेक्टर 14 पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई साक्षी ने बताया कि महम के किशनगढ़ गांव निवासी महाबीर सैनी के दो बेटे हैं। छोटा बेटा हितेश एमडीयू से इंजीनियरिंग कर रहा है। साथ ही विनय नगर स्थित पीजी में रहता था। दोपहर बाद करीब चार बजे सूचना मिली कि विनय नगर स्थित पीजी के कमरे में छात्र हितेश सैनी का शव फंदे से लटका हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया। साथ ही मामले की सूचना छात्र के परिजनों को दी। परिजन रोहतक पहुंचे। पिता महाबीर सैनी ने कहा कि उसके बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर यह पता लगाया जाए कि उसकी जान क्यों गई। उसने आत्महत्या की है तो इसके कारणों का पता लगाया जाए।
विज्ञापन