फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of young man found hanging in room

Rohtak News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 19 Apr 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Apr 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in room
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश मूल के एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से यहां छोटूराम नगर में रह रहा था। यहां मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार, वीरवार की रात को वह अपने कमरे में सो रहा था। आधी रात को उसका शव फंदे पर लटका देखा गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के बयान के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। आकाश द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि मानसिक परेशानी से तंग आकर यह कदम उठाए जाने की भी चर्चा है। इस संबंध में लाइनपार थाना पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed