{"_id":"65dc4f986419387ff707c7c9","slug":"dead-body-of-pharmacy-student-found-in-hostel-of-mastnath-university-in-rohtak-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मिला फार्मेसी के छात्र का शव, महेंद्रगढ़ का रहने वाला है युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मिला फार्मेसी के छात्र का शव, महेंद्रगढ़ का रहने वाला है युवक
Mon, 26 Feb 2024 02:15 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:15 PM IST
सार
इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि बाबा मस्तनाथ विवि के हॉस्टल के कमरा नंबर 55 में महेंद्रगढ़ निवासी 25 वर्षीय हितेश रह रहा था, जो फार्मेसी का कोर्स करता था। उसका शव कमरे के अंदर पड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय से फार्मेसी का कोर्स कर रहे छात्र का शव हॉस्टल के अंदर मिला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है, अब परिजनों के आने के बाद ही पता लगेगा कि आखिर छात्र की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि बाबा मस्तनाथ विवि के हॉस्टल के कमरा नंबर 55 में महेंद्रगढ़ निवासी 25 वर्षीय हितेश रह रहा था, जो फार्मेसी का कोर्स करता था। उसका शव कमरे के अंदर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना परिजनों को दी। अब युवक की मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन