फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead Body of 13-year-old girl found in Rohtak

Rohtak: रजबहे में मिला नाबालिग लड़की का शव, मौके पर मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच

Thu, 07 May 2026 05:00 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 May 2026 05:00 PM IST
सार

रोहतक में एक 15 साल की लड़की का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Dead Body of 13-year-old girl found in Rohtak
घटनास्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के गांव मकड़ौली कलां के पास वीरवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब रजबहे में 15 साल की किशोरी का शव मिला। किशोरी की हत्या की गई है या उसकी मौत डूबने से हुई है यह खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब पौने एक बजे सूचना मिली कि मकड़ौली गांव की सीमा पर समड़ियां वाले कुएं के पास रजबहे में 15 साल की किशोरी का शव मुंह के बल पड़ा हुआ है। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया की मदद से शव की जांच पड़ताल की। मृतका ने नीले रंग की पजामी व मटमैले रंग की फ्राक पहन रखी थी।  शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान भी नहीं है। करनाल, पानीपत व सोनीपत पुलिस को भी घटना को लेकर सूचित किया गया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि रजवाहा जेएलएन से अलग होता है। संभव है करनाल, पानीपत या सोनीपत से शव रजबहे में आया होगा। पानी कम होने के कारण शव ऊपर आ गया। तीनों जिलों की पुलिस को सूचित कर दिया है। अब पोस्टमार्टम व शिनाख्त के बाद ही किशोरी की मौत का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed