फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body found in NCR canal on March 30

30 मार्च को लापता हुए मासूम का एनसीआर नहर से मिला शव

Thu, 08 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in NCR canal on March 30
शव मिलने के इंतजार में खड़े परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
सोनीपत जिले के गांव मटिंडू से 30 मार्च को लापता हुए 11 वर्षीय मासूम का शव झज्जर जिले के गांव खरमाण से गुजर रही एनसीआर नहर की मोरी में फंसा हुआ मिला। शव की पहचान हो गई है। इस बारे में खरखौदा पुलिस थाने में मृतक मासूम के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

झज्जर के नागरिक अस्पताल में मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे बहादुरगढ़ सदर पुलिस थाने के प्रभारी और जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार कन्हैया तीस अप्रैल को अपने परिजनों को घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा। बाद में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने खरखौदा थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन बुधवार को कंट्रोल रूम पर आई सूचना के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। कंट्रोल रूम पर आई सूचना में बताया गया था कि खरमाण गांव से निकल रही एनसीआर नहर की मोरी में एक शव फंसा हुआ है। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। जब कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई तो शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखवा दिया गया। वहीं सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के बाद मृतक कन्हैया के परिजन यहां अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मासूम के शरीर व पांव में पड़े एक काले डोरे से उसके शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि कन्हैया को तैरना नहीं आता था। संभव है कि शायद वह इसी कारण से अकाल मृत्यु को प्राप्त हुआ हो। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। खरखोदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुनील कुमार, पुलिस थाना प्रभारी सदर, बहादुरगढ़।

 अस्पताल में बैठे मासूम के परिजन। संवाद

अस्पताल में बैठे मासूम के परिजन। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed