फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body found in kilo petrol pump, fear of murder

किलोई पेट्रोल पंप के पास खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 17 May 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in kilo petrol pump, fear of murder
रोहतक। किलोई पेट्रोल पंप के पास खेत में एक शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने हर एंगल से जांच की। इस दौरान मृतक की जेब से मोबाइल फोन मिला। मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान हुई। साथ ही मृतक के गले में कपड़े की गांठ लगाई हुई थी। जिससे आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पंचनामा भरवाकर पीजीआई शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को परिजनों के बयान पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंसपेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मामले की सूचना मिली थी। मौका मुआयना कर सामने आया कि मृतक की पहचान धर्मबीर (45) निवासी भैसरू खुर्द सांपला के रूप में हुई है। वह पेशे से श्रमिक था। उसका गला किसी कपड़े से घोंटा हुआ लग रहा है। कपड़ा गले में ही बंधा हुआ मिला है। अभी परिजनों के बयान पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed