{"_id":"688714b77cc5ddeaef0f8ed5","slug":"dead-body-found-in-courtyard-of-cdpo-office-in-sampla-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में मिला शव, सिर में थे चोट के निशान, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में मिला शव, सिर में थे चोट के निशान, पुलिस कर रही जांच
Mon, 28 Jul 2025 11:42 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी सांपला
संवाद न्यूज एजेंसी सांपला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:42 AM IST
सार
डीपीओ कार्यालय के प्रांगण में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
सीडीपीओ कार्यालय के बाहर मिला व्यक्ति का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को झज्जर रोड सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। सोमवार सुबह सीडीपीओ कार्यालय में सफाई कर्मचारी ने गेट खोला तो अंदर शव पड़ा दिखाई दिया। इस घटना की सूचना बाजार में आग की तरह फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची और घटना स्थल से तथ्य जुटाने का प्रयास किया।
जांच में सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है चोट के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। चोट कैसे लगी, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस ने आसपास के प्रवासी मजदूरों से भी शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
जांच में सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है चोट के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। चोट कैसे लगी, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस ने आसपास के प्रवासी मजदूरों से भी शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन