फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dead body dig, postmortom today

कब्र से निकाला गया नवजात का शव, आज होगा पोस्टमार्टम

Sun, 14 Feb 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 14 Feb 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
dead body dig, postmortom today
काहनौर में निजी अस्पताल में लापरवाही से हुई जच्चा-बच्चा की मौत का मामला
विज्ञापन
गरमाने लगा है। महिला के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए शनिवार को ग्रामीणों के साथ महिला के पति ने एसपी आवास के बाहर धरना भी दिया। एक आवेदन देकर अपनी नवजात बच्ची के पोस्टमार्टम की भी मांग की। पुलिस ने नवजात का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है।

गौरतलब है कि कलानौर के गांव काहनौर में शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला रीना के नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद रीना ने भी दम तोड़ दिया था। एसपी आवास पर धरने पर बैठे गढ़ी बलंभ निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसने गर्भवती पत्नी रीना  को प्रसव के लिए काहनौर में डॉ. सुमन कादयान के क्लिनिक में भर्ती करवाया था। यहां डॉक्टर की लापरवाही से जन्म के दौरान नवजात की मौत हो गई थी वहीं, महिला रीना ने भी बाद में दम तोड़ दिया था।

शाम को निकाला शव
काहनौर चौकी इंचार्ज हरिओम ने बताया कि अनिल ने आवेदन दिया था कि बच्ची केशव का पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी। प्रशासन ने नायब तहसीलदार कलानौर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और शनिवार शाम साढ़े पांच बजे बच्ची का शव कब्र से निकाला गया। शव को फिलहाल पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया दिया गया है। पोस्टमार्टम रविवार हो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed