फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body buried in the field after killing a youth of Shahjahanpur, UP in Singhpura Kalan

सिंहपुरा कलां में यूपी के शाहजहांपुर के युवक की हत्या कर खेत में दबाया शव

Tue, 12 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body buried in the field after killing a youth of Shahjahanpur, UP in Singhpura Kalan
मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम। संवाद
जिले के गांव सिंहपुरा कलां में यूपी के शाहजहांपुर निवासी युवक संतोष (35) की हत्या कर शव खेत में दबा दिया गया। सोमवार को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन खोदकर बाहर निकाला। शक के दायरे में मृतक का साथी है, जो मौके से फरार है। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सिंहपुरा कलां के सरपंच प्रमोद ने बताया कि यूपी का एक युवक गांव निवासी प्रदीप के पास खेत में काम करता था। यूपी के युवक ने ही शाहजहांपुर निवासी संतोष को अपने पास बुला लिया था। दोनों खेत में रहकर काम करते थे। दो दिन पहले दोनों अचानक खेत से लापता मिले। सरपंच ने बताया कि रविवार की रात दिल्ली से एक युवक रोहतक पहुंचा और उसने बताया कि गांव के खेत में यूपी के शाहजहांपुर निवासी संतोष रहता था। उसकी हत्या हो चुकी है और शव खेत में ही गड्ढा खोदकर दबाया गया है। सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सोमवार को पुलिस गांव में पहुंची और छानबीन की। इसके बाद डीसी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की गई। डीसी ने तहसीलदार रोहतक जिवेंद्र मलिक की ड्यूटी तय की। शाम करीब साढ़े 4 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस ने खुदाई करके शव को बाहर निकला।
विज्ञापन

जीभ बाहर निकली हुई थी, आंख के पास चोट के निशान
ग्रामीणों ने बताया कि संतोष की हत्या कर शव मुंह के बल दबाया गया था। साथ ही हाथ और पैर बंधे मिले हैं। उसकी जीभ बाहर निकल हुई थी। आंख के पास चोट के निशान हैं। शक है कि किसी ने पहले उस पर कस्सी या दूसरे हथियार से वार किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस व ग्रामीणों को शक है कि जिस युवक के साथ संतोष खेत में रहता था, उसी का वारदात में हाथ हो सकता है। वह मौके से फरार है। अब युवक से पूछताछ के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से युवक आया, बोला खेत में दबा है शव
सरपंच ने बताया कि उसके पास दिल्ली से एक युवक आया। उसने बताया कि यूपी का युवक संतोष सिंहपुरा कलां गांव के खेत में रहता था। उसे पता चला है कि संतोष की हत्या हो चुकी है। उसका शव खेत में ही दबा हुआ है।

अभी यूपी के शाहजहांपुर के युवक संतोष का शव बरामद किया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मामला दर्ज होगा।
- महेश कुमार, डीएसपी
सिंहपुरा कलां के खेत में यूपी के युवक का शव दबा हुआ था। मेरी मौजूदगी में पुलिस ने शव को बाहर निकाला है। मृतक शाहजहांपुर का रहने वाला है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
- जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed