{"_id":"68cdc0a656a872841c0755a4","slug":"de-addiction-and-save-the-environment-will-be-shown-in-ramlila-staging-rohtak-news-c-17-roh1019-730764-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रामलीला मंचन में दिखाई जाएगी नशामुक्ति व पर्यावरण बचाओ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रामलीला मंचन में दिखाई जाएगी नशामुक्ति व पर्यावरण बचाओ की
विज्ञापन
48 पुराना आईटीआई मैदान में पर्यावरण प्रदर्शनी के लिए बनाए जाने वाले बॉक्स के लिए काम करते कारी
दीपक खन्ना
रोहतक। रामलीला मंचन के लिए पंडाल सजा दिए गए हैं। शहर के पुराना आईटीआई मैदान में होने वाली रामलीला की तैयारी का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इस बार यहां रामलीला मंचन के साथ दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण व नशे के खिलाफ भी डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। साथ ही, रामलीला कमेटी की ओर से 10 हजार दर्शकों को एक-एक किलो जैविक खाद्य भी दी जाएगी।
दशहरा पर्व के लिए रामलीलाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में छह प्रमुख स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन किया जाना है जिसको लेकर कमेटियां और कलाकार तैयारी में जुटे हुए हैं।
पुराना आईटीआई मैदान की रामलीला में कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ 22 सितंबर से होगा जिसका शुभारंभ गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे।
विज्ञापन
पर्यावरण का संदेश देती सात से अधिक प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। श्री रामलीला उत्सव कमेटी रोहतक के प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि रामलीला परिसर में मुख्य मंच के अलावा झांकियां, कलाकार, मंदिर, कार्यालय, खान-पान व डाइनिंग के लिए पंडाल लगाए जा रहे हैं।
पर्यावरण में पानी, कानून, स्वच्छता, ग्लोबल वार्मिंग, नशामुक्त व जैविक खाद्य के उपयोग का संदेश देती प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। इनमें दर्शकों को निरंतर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। इनके स्टॉल के लिए कारीगर काम कर रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -
ड्रोन से होगी पुष्पवर्षा
प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि रामलीला के शुभारंभ से लेकर समापन पर प्रतिदिन ड्रोन से फूलों की वर्षा की जाएगी। ड्रोन रामलीला पंडाल के आसपास ही फूलों की वर्षा करेंगे। उन्होंंने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा के लिए 40 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की तैयारी है। दशहरे के दिन 225 फीट के रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।