{"_id":"5e07b7128ebc3e8790407420","slug":"dc-order-to-employee-they-work-in-two-days-rohtak-news-rtk534594363","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने दिये निर्देश- आर्थिक गणना में फिसड्डी हैं कर्मचारी, दो दिन में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने दिये निर्देश- आर्थिक गणना में फिसड्डी हैं कर्मचारी, दो दिन में लाएं तेजी
विज्ञापन
रोहतक। आर्थिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के निर्देश पर हो रही आर्थिक गणना में जिले के कर्मचारी फिसड्डी हैं। जिला सांख्यकीय अधिकारी जोगिंदर लठवाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अभी साठ हजार परिवारों के आवेदन शेष हैं। हालांकि यह गणना 31 जनवरी तक होनी है।
डीएसओ जोगिंदर लठवाल ने बताया कि सातवीं आर्थिक गणना भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सातवीं आर्थिक गणना का सर्वेक्षण रोहतक जिले में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन माह में लगभग ढाई लाख हाउस होल्ड का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह कार्य कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से हो रहा है और इसकी निगरानी के लिए प्रथम स्तर पर सुपरवाइजरों की डयूटी लगाई गई है। जिले के शहरी क्षेत्रों में भी सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह गणना सरकार द्वारा नई योजनाओं को तैयार करने के लिए किया जाता है। जिससे पता चल सकेगा कि आखिर किस सेक्टर में कितना विकास किया जाना है।
सर्वे कर्मियोें को दें ये जानकारी
जिला सांख्यिकी अधिकारी जोगेंदर लठवाल ने बताया कि जब भी कोई सर्वे कर्मी आपके द्वार पर हो तो आपको परिवार के मुखिया का नाम, कुल सदस्यों की संख्या, व्यवसाय व सभी स्रोतों से अनुमानित पारिवारिक वार्षिक आय की जानकारी देनी है। उन्होंने सभी का आहवान किया है कि वह सही डाटा आने वाले सर्वे कर्मी को दें।
विज्ञापन
फिसड्डी रहने के प्रमुख कारण
- ऑन लाइन आवेदन में भी मिल रही कमियां
- लोग नहीं दिखा रहे हैं रुचि
- प्रति न्यूमलेटर टारगेट के हिसाब से नहीं हो रहा सर्वे
पहली बार हो रहा है ऑन लाइन सर्वे
इस बार आर्थिक गणना का कार्य मैनुअल रूप में न होकर मोबाइल, टैबलेट के जरिये सीधा ऑनलाइन, डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। इसमें सर्वे करने वाले हर घर, दुकान, फैक्टरी में जाकर मुख्यत: आर्थिक क्रियाकलाप की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। इस सर्वे द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
उपायुक्त ने किया आह्वान
उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा है कि हर व्यक्ति को इस गणना में सहयोग करना चाहिए। कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर एक निर्धारित प्रोफार्मा पर संपूर्ण जानकारी देकर इस सर्वे को सफल बनाएं।
आर्थिक गणना में लगीं टीम की स्थिति
आईवी यूनिट - 32
सुपरवाइजर - 90
इन्यूमलेटर - 350
कुल गणना - 2.50 लाख हाउस होल्ड
पूर्ण हो चुकी - 1.80 लाख
पेंडिंग - 60 हजार