फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DC 11 beat District Bar by two wickets

डीसी 11 ने जिला बार को दो विकेट से दी मात

Sat, 29 Oct 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
DC 11 beat District Bar by two wickets
कपिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते सेशन जज राकेश कुमार व जिला बार एसोसिएशन प्रधान लोकें? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। झज्जर रोड स्थित क्रिकेट स्टेडियम में सफेद बॉल से खेले गए नाइट 20-20 क्रिकेट मैच में जज व प्रशासन की टीम डीसी 11 ने जिला बार एसोसिएशन की टीम को 2 विकेट से हरा दिया। मार्केटिंग बोर्ड झज्जर के क्लर्क कपिल ने पहले चार विकेट लिए और साथ में 47 रन भी बनाए। उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत में डीसी यशपाल ने 8, एसपी उदय सिंह मीना ने 12 व एडीसी महेंद्र पाल ने 7 रन का योगदान दिया। सेशन जज राकेश कुमार ने मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि शुक्रवार रात को जिला बार एसोसिएशन व जिला प्रशासन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। प्रशासन की टीम में न्यायिक अधिकारी भी शामिल रहे। बार एसोसिएशन के कप्तान कृष्ण सिंधु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मिनी दांगी ने 40, प्रदीप दांगी ने 31 और जगदीप ने 16 रन का योगदान दिया। जिला बार की टीम 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिला प्रशासन की तरफ से कपिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जबकि प्रमोद चौहान ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डीसी आठ, एसपी 12 व एडीसी 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन कपिल एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने 38 गेंदों पर 47 रन बनाए। राजीव गांधी स्टेडियम में कोच रहे शक्ति रोज ने 24 व अमित कुंडू ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन

....
डीसी बने प्रशासन की टीम के कप्तान
जिला प्रशासन की टीम में डीसी यशपाल कप्तान रहे। जबकि एसपी उदय सिंह मीना, निगम आयुक्त धीरेंद्र, एडीसी महेंद्र पाल, एएसपी हेमेंद्र मीणा, जेएमआईसी महेश कुमार, जिला परिषद के सीईओ विजय मलिक, जेएमआईसी मधुर बजाज, जेएमआईसी आदित्य यादव, सीटीएम मोहित, डीएससीओ ओमप्रकाश व शक्ति सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दांगी बंधुओं का रहा जलवा
वहीं जिला बार एसोसिएशन की टीम में कप्तानी कृष्ण सिंधु ने की। साथ में मिनी दांगी, उनके चचेरे भाई प्रदीप दांगी, जगदीप हुड्डा, मनीष हुड्डा, जयदीप कुमार, संदीप साहू, अनुज, सचिन, अक्षत व राहुल उर्फ मोंटी दौलता सहित बार के पूर्व प्रधान दीपक कुंडू व अन्य वकील भी मौजूद रहे। मैच में दांगी बंधुओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मिनी ने 40 व प्रदीप ने 31 रन बनाए। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिलवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed