{"_id":"636d46475c6a7112d1662ca8","slug":"daughters-daughters-ne-ne-ne-ne-ne-ne-ne-ne-ne-in-asian-boxhun-championship-rohtakcity-news-rtk66312419","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पांच बेटियों ने बनाई जगह, तीन हरियाणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पांच बेटियों ने बनाई जगह, तीन हरियाणा की
विज्ञापन
जॉर्डन में चल रही एसबीसी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश की बेटियां छाई हुई हैं। शानदार खेल की बदौलत पांच बेटियां फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। इनमें से तीन बॉक्सर हरियाणा की हैं। जबकि दो सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक ही जीत पाईं।
सेमीफाइनल के मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाने वाली पांच बेटियों में 53 किलो ग्राम भारवर्ग में मीनाक्षी (हरियाणा), 63 किलोग्राम वर्ग में परवीन (हरियाणा), 75 किलोग्राम वर्ग में लवलीना (असम), 81 किलो ग्राम वर्ग में स्वीटी (हरियाणा) व 81 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अल्फिया तरन्नुम अकरम खान पठान (महाराष्ट्र) शामिल हैं। कांस्य पदक जीतने वाली बेटियां 57 किलो वर्ग में प्रीति (हरियाणा) व 66 किलो वर्ग में अंकुशिता बोरो (असम) शामिल हैं। मीनाक्षी व परवीन ने मंगोलिया की बॉक्सर, लवलीना ने कोरिया, स्वीटी ने जॉर्डन व अल्फिया तरन्नुम ने कजाख्स्तान की बॉक्सर को हरा कर फाइनल में जगह बनाई। देश की एलीट वुमन नेशनल बॉक्सिंग टीम में 12 बॉक्सर चयनित हैं। इन सभी ने चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। टीम की पांच बॉक्सर क्वार्टर फाइनल में हार चुकी हैं।
जॉर्डन में चल रही एसबीसी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश की पांच बेटियां फाइनल में पहुंच गई हैं। टीम की दो बेटियां कांस्य पदक जीत चुकी हैं, जबकि पांच अन्य सदस्य क्वार्टर फाइनल में हार चुकी हैं। -भास्कर भट्ट, हेड कोच, एलीट वुमन नेशनल बॉक्सिंग टीम।