फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dates are getting more expensive this winter, reaching up to Rs 4000.

Rohtak News: सर्दी में भाव खाने लगा खजूर, 4000 रुपये तक पहुंंचा दाम

Tue, 25 Nov 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dates are getting more expensive this winter, reaching up to Rs 4000.
28...शहर के बड़ा बाजार में खजूर खरीदने पहुंचे ग्राहक। संवाद - फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
रोहतक । सर्दी शुरू होते ही खजूर भाव खाने लगा है। इसके दाम 80 से 4000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बने हुए हैं। कारोबारियों का कहना है कि सर्दी में शहर में खजूर का खूब कारोबार होता है। किला रोड के कारोबारी नकुल ने बताया कि यहां अफगानी व दुबई के खजूर की मांग रहती है। हालांकि, खजूर यहां सीधे तौर पर आयात नहीं होता बल्कि दिल्ली के रास्ते पहुंचता है।
विज्ञापन

वहीं, बड़ा बाजार के कारोबारी यश जैन बताते हैं कि ग्राहक काला व बिना गुठली वाला खजूर अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा सामान्य भूरे रंग का खजूर की भी खूब मांग होने लगी है। सर्दी के सीजन में जिला में दो से चार करोड़ का कारोबार होने का अनुमान कारोबारी लगा रहे है।
विज्ञापन

शहर में किला रोड, बड़ा बाजार, रेलवे रोड के अलावा एक हजार से अधिक दुकानों पर यह उपलब्ध है। सर्दी में इसकी मांग बढ़ने की वजह खजूर की गर्म तासीर को माना जाता है जो सर्दी में होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी आदि से बचाव करने में मददगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में खजूर खाने के काफी फायदे होते हैं। खजूर की तासीर गर्म होती है। जिससे यह अधिक सर्दी में भी शरीर को गर्म रखता है। ऊर्जा प्रदान करता है और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। -पूनम कथूरिया, सीनियर डाइटीशियन पीजीआईएमएस ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed