फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Data is not verified on the portal, mustard is being sold at a lower rate

Rohtak News: पोर्टल पर डाटा वेरिफाई नहीं कम रेट पर सरसों बेच रहे

Thu, 27 Mar 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Data is not verified on the portal, mustard is being sold at a lower rate
26सीटीके46..नई अनाज मंडी में सरसों की सफाई करता मजदूर। संवाद
रोहतक। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा वेरिफाई नहीं किया गया है। इसके कारण किसानों को कम रेट पर सरसों को प्राइवेट बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की खरीद शुरू होने से पहले ही गेहूं की खरीद को लेकर डर सताने लगा है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
जिले की अनाज मंडियों में बुधवार को 6449 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इनमें से 4124 क्विंटल की खरीद हुई। महम मंडी में 2330 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 405 क्विंटल की खरीद हुई। सांपला मंडी में 1200 क्विंटल की आवक हुई। इसकी खरीद कर ली गई है।
विज्ञापन

कलानौर मंडी में 2214 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 1831 क्विंटल की ही खरीद हुई। खरक कलां में 299 क्विंटल सरसों की आवक हुई। मंडी में पहुंची सारी फसल की खरीद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक अनाज मंडी में 406 क्विंटल की आवक हुई और इसमें से 388 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। सरसों की खरीद के दस दिन हो चुके है। किसानों को डाटा वेरिफाई नहीं किया जा सका है। इसके कारण किसानों के गेट पास नहीं कट रहे। इससे परेशान होकर किसानों को सरसों कम रेट पर प्राइवेट बेचनी पड़ रही है। किसानों को अब गेहूं की खरीद को लेकर भी डाटा वेरिफाई नहीं होने का डर सताने लगा है।

26सीटीके46..नई अनाज मंडी में सरसों की सफाई करता मजदूर। संवाद

26सीटीके46..नई अनाज मंडी में सरसों की सफाई करता मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed