फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Data fuels digital society: Dr Naseeb

डेटा डिजिटल समाज को ईंधन देता है: डॉ नसीब

Thu, 11 Jul 2024 07:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Data fuels digital society: Dr Naseeb
रोहतक। डेटा वह ईंधन है जो हमारे डिजिटल समाज को शक्ति देता है तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता को नई ऊर्जा माना जा सकता है। इसमें दुनिया की कई समस्याओं को हल करने की क्षमता है।
विज्ञापन

यह कहना है महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के डिजिटल लर्निंग सेंटर के निदेशक एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डाॅ. नसीब सिंह गिल का। वे बुधवार को यूजीसी-एमएमटीटीसी, एमडीयू की ओर से आयोजित इंटरडिसिप्लिनरी रिफ्रेशर कोर्स में बतौर रिसोर्स पर्सन बोल रहे थे। प्रो. नसीब सिंह गिल ने डिजिटल टूल्स एंड ट्वेंटी सेंचुरी टीचिंग-लर्निंग स्किल्स व डेवलपिंग मूक्स एंड यूजिंग मूडल एलएमएस फॉर टीचिंग एंड लर्निंग विषयों पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने वर्तमान समय में बिग डाटा और एआई को गेम चेंजर बताते हुए इसकी महता से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने डिजिटल टीचिंग-लर्निंग को भविष्य की शिक्षा पद्धति बताते हुए प्रतिभागियों को भविष्य की कक्षाओं के स्वरूप व शिक्षण प्रणाली बारे विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन



एमडीयू ने यूजी-पीजी का पाठ्यक्रम किया जारी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स, एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम व संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित यूजी, पीजी, बीपीएड, एमपीएड व बीएड पाठ्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि सत्र 2024-25 में यूजी पाठ्यक्रमों के एडमिशन 20 जुलाई तक होंगे। यूजी पाठ्यक्रमों का (ओड सेमेस्टर) का फर्स्ट टीचिंग टर्म 22 जुलाई से 26 अक्टूबर तक रहेगा। दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा। दूसरा टीचिंग टर्म 4 नवंबर से 22 नवंबर तक रहेगा। परीक्षाएं 23 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। शरदकालीन अवकाश 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। यूजी पाठ्यक्रमों (इवन सेमेस्टर) का फर्स्ट टीचिंग टर्म 1 जनवरी 2025 से 8 मार्च तक रहेगा। होली अवकाश 9 मार्च से 16 मार्च तक रहेगा। दूसरा टीचिंग टर्म 17 मार्च से 30 अप्रैल तक रहेगा। परीक्षाएं 1 मई से प्रारंभ होंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 30 जून तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 में पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन 31 जुलाई तक होंगे। पीजी पाठ्यक्रमों का (ओड सेमेस्टर) का फर्स्ट टीचिंग टर्म एक अगस्त से 26 अक्तूबर तक रहेगा। दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा। दूसरा टीचिंग टर्म 4 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा। परीक्षाएं 2 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। शरदकालीन अवकाश 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। पीजी पाठ्यक्रमों (इवन सेमेस्टर) का फर्स्ट टीचिंग टर्म 1 जनवरी 2025 से 8 मार्च तक रहेगा। होली अवकाश 9 मार्च से 16 मार्च तक रहेगा। दूसरा टीचिंग टर्म 17 मार्च से 30 अप्रैल तक रहेगा। परीक्षाएं 1 मई से प्रारंभ होंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 30 जून तक रहेगा।

कुलसचिव ने बताया कि बीपीएड पाठ्यक्रम, एमएड रेगुलर प्रोग्राम फॉर यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट, एमएड रेगुलर प्रोग्राम फॉर एफिलिएटेड कॉलेज/इंस्टीट्यूट तथा बीएड का भी सत्र 2024-25 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed