फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dashanan of 10 districts getting ready for Dussehra in Rohtak

Rohtak News: दशहरे के लिए रोहतक में तैयार हो रहे 10 जिलों के दशानन

Mon, 16 Sep 2024 04:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Dashanan of 10 districts getting ready for Dussehra in Rohtak
15सीटीके14..बबरा मोहल्ला में रावण का पुलते तैयार करते कारीगर। संवाद
फोटो: 15 सीटीके 14 व 15
विज्ञापन


- प्रदेश के विभिन्न जिलों से अब तक मिल चुके हैं 18 पुतले बनाने के ऑर्डर, सोनीपत में 65 फिटर का सबसे ऊंचा रावण होगा
तुषार शर्मा
रोहतक। दशहरा पर्व को लेकर तैयारियों जोरों पर है। इसी कड़ी में रामलीला मंचन व रावण के पुतले बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इस बार प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों के रावण के 18 पुतले रोहतक में बनेंगे। इस बारे में पुतला बनाने वालों को काम मिल गया है। यह काम आने वाले कुछ दिनों और बढ़ने की उम्मीद है। सबसे ऊंचा रावण सोनीपत के लिए 65 फीट का बनाया जाएगा।
दशहरा पर्व पर रावण दहन के लिए रोहतक में विभिन्न जिलों के लिए पुतले बनाए जा रहे हैं। रोहतक के बड़े बाजार में रहने वाला राजकुमार उर्फ राजू अपने परिवार के साथ रावण के पुतले बनाने में जुटा हुआ है। समय पर रामलीला मंचन कमेटियों को पुतले मुहैया कराने के लिए यह पूरा परिवार काम में जुटा है। इन्हें दो फीट से 65 फीट तक के पुतले बनाने हैं। इसके बाद इन्हें संबंधित जिलों में पहुंचाना है।
विज्ञापन

बाबरा मोहल्ला निवासी राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि रावण के पुतले परिवार की आजीविका का सहारा है। दशहरे से पहले का यह समय परिवार के लिए खास रहता है। इस समय में परिवार का हर सदस्य अपना सहयोग करता है। हमें अब तक 18 पुतले बनाने का काम मिला है। नवरात्र पर्व शुरू होने से पहले पुतले बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत के लिए बन रहा सबसे ऊंचा रावण
रोहतक में सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सिरसा, कैथल, गुरूग्राम, फरीदाबाद व अन्य जिलों के लिए रावण के पुतले तैयार हो रहे हैं। इसमें अब तक का सोनीपत के लिए सबसे ऊंचा 65 फीट का पुतला बनाने का ऑर्डर मिला है। ज्यादातर पुतले 25 से 30 फीट के हैं। बच्चों के लिए दो फीट के छोटे पुतले हैं। कोरोना काल के बाद से इस वर्ष पुतला कारोबार से जुड़े परिवार को काम में कुछ तेजी आने की उम्मीद नजर आ रही है। उन्हें 25 पुतले बनाने तक का ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed