{"_id":"66785a697416e4e5690f4daa","slug":"danger-of-waterlogging-due-to-drains-not-being-cleaned-rohtak-news-c-17-roh1020-449659-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव का खतरा
विज्ञापन
सांपला। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जून तक प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगी। ऐसे में छह दिन ही शेष हैं। इसके बावजूद कस्बे के नालों की सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। नगर पालिका ने खुद अपने स्तर पर सफाई करने का दवा किया है। सफाई कार्य में देरी का खामियाजा मानसून में जलभराव के रूप में जनता को भुगतना पड़ सकता है।
नगर पालिका की बैठकों में पार्षद कई बार मानसून से पूर्व ही नालों की सफाई की मांग कर चुके हैं। पार्षद मनोज कुमार, राजेश कुमार, प्रमेंद्र कुमार, अंकित कुमार का कहना है कि कस्बे में मुख्य नालों की दो बार सफाई होनी चाहिए। हालात ये है कि शहर के ज्यादातर नाले गंदगी से अटे हैं। इससे मानसून की बारिश में नालों से आसपास जलभराव होने की आशंका है। नेशनल हाईवे के साथ वाले नाले का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन अभी तक सफाई शुरू नहीं की गई।
इन नालों की सफाई जरूरी
वार्ड-13, पुरानी अनाज मंडी, रेलवे रोड, मेन बाजार, खरखोदा मार्ग, झज्जर मार्ग, नई अनाज मंडी मार्ग के नालों की हाल में सफाई करनी जरूरी है। अगर समय पर सफाई नहीं हुई तो कस्बे के लोगों को बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
क्या कहती हैं चेयरपर्सन
नगर पालिका की चेयरपर्सन पूजा इंदौर का कहना है कि नगर पालिका की ओर से सफाई का टेंडर दिया हुआ है। नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है, जो महीने के आखिरी दिन तक पूरा कर दिया जाएगा। कस्बे में मानसून बारिश से किसी प्रकार की परेशान नहीं आने दी जएगी। इसके अलावा अगर अधिक बारिश की वजह से कहीं पानी भरने की समस्या आई तो सिंचाई विभाग से भी पंप उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि नालों की 30 जून तक सफाई का काम पूरा हो जाएगा।