फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Danchauli Sports Nursery starts training over 100 players

Rohtak News: दनचौली खेल नर्सरी शुरू में 100 से अधिक खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

Sun, 23 Nov 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Danchauli Sports Nursery starts training over 100 players
फोटो नंबर- 17गांव दनचौली ​स्थित खेल नर्सरी में योगाभ्यास करते ​खिलाड़ी।स्रोत-कोच
नारनौल। गांव दनचौली स्थित जेसी स्पोर्ट्स क्लब में एथलेटिक्स खेलों के प्रशिक्षण के लिए खेल नर्सरी संचालित है। खेल नर्सरी में इस समय करीब 40 लड़कियों व करीब 60 लड़को सहित 100 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की मांग पर खेल नर्सरी मौजूदा सत्र 2025-26 में शुरू की गई थी। खेल नर्सरी शुरू होने के बाद गत प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा ओलंपिक में 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वहीं अस्मिता प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते। ट्रायथलॉन ए व बी में स्वर्ण पदक और अंडर-14 भाला फेंक में स्वर्ण, रजत व कांस्य सहित तीनों पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमाल के नाम पर स्पोटर्स क्लब का नाम
गांव दनचौली निवासी जगमाल छिल्लर ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीते हैं। उन्हीं के प्रयासों से गांव में स्पोर्ट्स क्लब की शुरूआत हुई। उन्हीं के नाम पर स्पोर्ट्स क्लब का नाम रखा गया है। स्पोर्ट्स क्लब की शुरूआत के बाद अभ्यास करने वाले करीब 150 युवा सेना व पुलिस में नौकरी प्राप्त की। जिसके बाद खिलाड़ियों की मांग पर वर्ष 2025 में खेल नर्सरी शुरू की गई है।


वर्जन :
खेल नर्सरी शुरू होने के बाद खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत रहे हैं। वहीं सेना व पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी लाभ मिला है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि आगे बढ़ सकें। -मनजीत कुमार, एथलेटिक्स कोच, दनचौली खेल नर्सरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed