फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dalits and backward classes are deprived of their rights because of selected people: Selja

चुनिंदा लोगों की वजह से अपने हक से वंचित है दलित और पिछड़ा वर्ग : सैलजा

Sun, 05 Mar 2023 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dalits and backward classes are deprived of their rights because of selected people: Selja
रोहतक में दलित एवं पिछड़ा वर्ग एकता मंच द्वारा रोहतक सोनीपत लोकसभा प्रतिनि​धि कार्यकर्ता बैठक म
रोहतक।
विज्ञापन

दलित एवं पिछड़ा वर्ग को वह प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया जो मिलना चाहिए। चुनिंदा लोगों की वजह से दलित व पिछड़ा वर्ग अपने हक से वंचित है। हम खैरात नहीं अपना हक मांग रहे हैं। इसके लिए हमें खुद को व अपने समाज को मजबूत बनाना होगा। कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है। कांग्रेस में सभी को उनका हक दिया जाता है। हमारा मानना है कि सभी समान हैं और सबको बराबर सम्मान मिलना चाहिए। यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा का। वे शनिवार को दलित एवं पिछड़ा वर्ग एकता मंच की ओर आयोजित सोनीपत एवं रोहतक लोकसभा की प्रतिनिधि कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि हम सबको संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों की भलाई के लिए कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही दलितों और पिछड़ा वर्ग के हित में सोचती आई है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने अपने संविधान में भी संशोधन किया है। इससे गरीब और वंचित तबके को बराबरी का हक मिलेगा। कांग्रेस पार्टी ने इन वर्गों की भलाई के लिए कार्य किया है। उन्होंने एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि यह उनकी निजी लड़ाई नहीं है। यह समाज की लड़ाई है।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा में अब तक संगठन नहीं बनने को लेकर किसी का नाम लिए बगैर कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता और नेतृत्व से मजबूत होती है। उनके कार्यकाल और उससे पहले संगठन नहीं बना। इसकी वजह शीर्ष नेताओं की कमी रही। एक व्यक्ति से पार्टी मजबूत नहीं हो सकती है। प्रदेश में संगठन नहीं बनने के कारण पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब जल्द ही प्रदेश में संगठन बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय महासचिव अनिल सैनी ने कहा कि दलित एवं पिछड़ा वर्ग पूरी तरह से कुमारी सैलजा के साथ खड़ा है। अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर माह में रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद में एकता मंच के जरिये रैलियां आयोजित की जाएंगी। इनमें कुमारी सैलजा शिरकत करेंगी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, प्रमोद सिंहपुरिया, सुशाील सैनी, जगदीश चहल, पूर्व जिला पार्षद बिजेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मबीर प्रजापति, पूर्व वाइस चेयरमैन जिला परिषद पानीपत गीनाराम वाल्मीकि, हरिराम सैनी पार्षद हांसी, सोनीपत सैनी सभा के अध्यक्ष महेंद्र सैनी, जींद सैनी सभा के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed